ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

मधाणया सॉन्ग में दिखी दिशा परमार और राहुल वैद्य की खूबसूरत केमिस्ट्री, नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा गाना

बिगबॉस फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की जोड़ी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। राहुल और दिशा एकसाथ कई जगहों पर स्पॉट किए जा रहें हैं, और ऐसे में अब इनके फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल ये कपल शादी के बंधन में कब बधेंगा, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन राहुल और दिशा ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए  ऑनस्क्रीन शादी जरूर कर ली है। 
 
दरअसल दिशा और राहुल का म्यूजिक वीडियो मधाणया रविवार को रिलीज़ हो गया है, और यह पूरा सॉन्ग दोनों की शादी पर ही बेस्ड है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की बहुत ही खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रहीं हैं। वीडियो को जिस तरह से फिल्माया गया है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। 
 
सॉन्ग में दुल्हा और दुल्हन की तरह सजा हुआ यह कपल एकसाथ बहुत ही प्यारा लग रहा है। जहां दिशा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं राहुल भी ऑफ व्हाइट कलर की डिजाइनर शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहें हैं। 
 
गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और अबतक इसे 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड भी कर रहा है।
 
"मधाणया" सॉन्ग को राहुल वैद्य और असीस कौर ने भी गाया है। लिरिक्स कुमार ने लिखें हैं, लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने इसका म्यूज‍िक कंपोज किया है, जबकि वीडियो को राजन बिर ने डायरेक्ट किया है। सॉन्ग को देसी म्यूजिक फैक्ट्री के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। 
 
फिलहाल आपको बता दे कि इससे पहले भी राहुल और दिशा कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम कर चुके हैं, लेकिन बिगबॉस से बाहर आने के बाद दोनों का एकसाथ यह पहला सॉन्ग है। 
 
चेक आउट द सॉन्ग

Posted On:Monday, April 19, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.